बोलीं- इस मुद्दे में वो सीएम और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के साथ, पहले जनजागरूकता से लोगों को मद्यपान छोडऩे के लिए मनाएंगे

शराबबंदी पर बदले उमा भारती के सुर बोलीं- इस मुद्दे में वो सीएम और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के साथ, पहले जनजागरूकता से लोगों को मद्यपान छोडऩे के लिए मनाएंगे

उपचुनाव पर कहा- भाजपा जीतेगी
डिजिटल डस्क सतना।
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मैहर पहुंचकर आदिशक्ति मां शारदा की पूजा अर्चना की। उमा भारती प्रत्येक शारदेय नवरात्र में सप्तमी के दिन मैहर आकर माता की आराधना करती हैं, मगर पिछले साल लॉकडाउन की वजह से उमा भारती मैहर नहीं आ पाई थीं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उमा भारती के शराबबंदी के मामले में सुर बदले-बदले नजर आए। मप्र में शराबबंदी को लेकर मुखर रहने वाली उमा भारती ने कहा कि प्रदेश में पहले जागरूकता अभियान चलाकर मद्यपान न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मामले में मैं, सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा एकमत हैं। जनजागरूकता अभियान 15 जनवरी तक चलेगा।

Created On :   12 Oct 2021 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story