सलमान ने हथियार लाइसेंस के लिए किया आवेदन, मुंबई पुलिस आयुक्त से मिले अभिनेता 

Salman applied for arms license, actor met Mumbai Police Commissioner
सलमान ने हथियार लाइसेंस के लिए किया आवेदन, मुंबई पुलिस आयुक्त से मिले अभिनेता 
मुंबई सलमान ने हथियार लाइसेंस के लिए किया आवेदन, मुंबई पुलिस आयुक्त से मिले अभिनेता 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी के बाद अभिनेता सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर से मुलाकात की। बता दें कि सलमान और उनके पिता सलीम खान को पिछले महीने बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक सलमान अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस चाहते हैं। लाइसेंस जारी करने के लिए व्यक्ति का संबंधित अधिकारी के सामने पेश होना जरूरी होता है। सलमान खान इसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे थे। सलमान शाम चार बजे के करीब दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसलकर के ऑफिस में जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों ने करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद सलमान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटील से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद सलमान ने मीडिया से बातचीत नहीं की और वे अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पिछले महीने सुबह की सैर के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें लिखा था कि उनका और सलमान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। इसके बाद परिवार के सुरक्षा रक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस धमकी के बाद सलमान और उनके पिता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।  
 

Created On :   23 July 2022 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story