आक्रामक है सलमान का व्यवहार, इसलिए न दें शस्त्र लाइसेंस, गैर सरकारी संगठन ने लिखा पत्र 

Salmans behavior is aggressive, so dont give arms license, NGO wrote a letter
आक्रामक है सलमान का व्यवहार, इसलिए न दें शस्त्र लाइसेंस, गैर सरकारी संगठन ने लिखा पत्र 
खत में लिखा आक्रामक है सलमान का व्यवहार, इसलिए न दें शस्त्र लाइसेंस, गैर सरकारी संगठन ने लिखा पत्र 

-    गैर सरकारी संगठन ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र 
-    अभिनेता ने गन लाईसेंस के लिए किया है आवेदन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सलमान खान के आक्रामक व्यवहार और उनके खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला देते हुए उन्हें हथियार का लाइसेंस जारी करने का विरोध किया गया है। गैर सरकारी संगठन संघर्ष के अध्यक्ष पृथ्वीराज म्हस्के ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर को पत्र लिखकर सलमान को हथियार का लाइसेंस जारी न करने का आग्रह किया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा जान से मारने की धमकी के बाद सलमान ने हाल ही में  मुंबई पुलिस के पास हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है।

म्हस्के ने बताया कि सलमान के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामले में निचली अदालत से सजा भी सुनाई गई थी। इसके अलावा उनका व्यवहार बेहद आक्रामक है। उनका अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से विवाद होता रहता है। ऐसे में अगर उनके पास हथियार होगा तो उनके साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। म्हस्के ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि सलमान के खिलाफ साल 2002 के हिट एंड रन मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अभिभावकों ने सलमान के खिलाफ अपनी बेटी को परेशान करने की शिकायत की थी। कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी के दौरान शाहरुख और सलमान की लड़ाई हो गई थी। सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सलमान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दिसंबर 2017 में अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। सलमान अप्रैल 2022 में पत्रकार अशोक पांडे से बदसलूकी के मामले में भी विवादों में आए थे। इसके अलावा राजस्थान में भी उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

म्हस्के के मुताबिक इन तथ्यों के मद्देनजर सलमान को हथियार का लाइसेंस देना समाज के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सलमान के पास अपनी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस भी उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही है। क्या उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है।     

 

Created On :   25 July 2022 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story