सतेज पाटील कांग्रेस विधायक दल के नेता बने, वंजारी पार्टी के मुख्य सचेतक 

Satej Patil becomes leader of Congress Legislature Party, Chief Whip of Vanjari Party
सतेज पाटील कांग्रेस विधायक दल के नेता बने, वंजारी पार्टी के मुख्य सचेतक 
विधान परिषद सतेज पाटील कांग्रेस विधायक दल के नेता बने, वंजारी पार्टी के मुख्य सचेतक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में कांग्रेस के विधायक दल नेता सतेज पाटील होंगे। जबकि कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद पर अभिजीत वंजारी की नियुक्ति की गई है। वहीं विधान परिषद में कांग्रेस के सचेतक राजेश राठोड बनाए गए हैं। गुरुवार को विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने सदन में यह घोषणा की।

भाजपा के विधायक दल नेता दरेकर

विधान परिषद में भाजपा के विधायक दल नेता प्रवीण दरेकर होंगे। जबकि भाजपा के मुख्य सचेतक भाई गिरकर बनाए गए हैं। वहीं भाजपा के सचेतक पद पर प्रसाद लाड को नियुक्त किया गया है। राकांपा के मुख्य सचेतक शिंदे विधान परिषद में राकांपा के मुख्य सचेतक शशिकांत शिंदे को नियुक्त किया गया है। 

शिवसेना पर फैसला नहीं

विधान परिषद में मुख्य सचेतक पद पर नियुक्ति के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) दोनों ओर से उपसभापति नीलम गोर्हे को पत्र दिया गया है। मुख्य सचेतक पद को लेकर शिवसेना के दोनों गुटों में टकराव है। इसके चलते उपसभापति ने शिवसेना के मुख्य सचेतक पद पर नियुक्ति को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। सदन में सदस्यों द्वारा पूछे जाने पर उपसभापति ने कहा कि मैंने शिवसेना के नामों की घोषणा नहीं की है। इससे समझ जाइए कि मैंने अभी तक शिवसेना के बारे में फैसला नहीं लिया है। मैं इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात करूंगी।
 

Created On :   2 March 2023 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story