सतना: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए निकला पैदल मार्च

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए निकला पैदल मार्च

डिजिटल डेस्क, सतना। सतना महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और बेटियों के संरक्षण और सम्मान के लिए सोमवार से प्रारंभ प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता के अभियान सम्मान के तहत सतना शहर में महिला पुलिस कर्मियों, स्वयंसेवी महिला संगठनों, वन स्टाप सेंटर और महिला बाल विकास की शौर्या दल, महाविद्यालयीन छात्राओं की विशाल पैदल रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाओं और बेटियों के हांथो में महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार को रोकने और महिलाओं और बेटियों को सम्मान करने के संदेश लिखी तख्तियों ने समाज को जागरूकता का संदेश दिया। पैदल रैली में शामिल सतना जिले की मझगवां निवासी जन-जागयकता अभियान की रियल हीरो श्रीमती मुन्नीबाई कोल भी गुब्बारों से सजी सफेद जिप्सी पर सवार होकर महिला सम्मान का संदेश दे रही थी। पैदल मार्च सिटी कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ समापन स्थल पर समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम अमनबीर सिंह, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत दिव्यांक सिंह ने पैदल मार्च को रवाना किया और महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं स्वयंसेवी समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ स्वयं भी रैली के साथ पैदल मार्च किया।

Created On :   12 Jan 2021 9:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story