दिन भर सावन की झड़ी, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा तापमान ठंडी हवा

Shravan rain throughout the day, temperature dropped by 4.4 degrees in 24 hours, cold air
दिन भर सावन की झड़ी, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा तापमान ठंडी हवा
मौसम हुआ खुशनुमा दिन भर सावन की झड़ी, 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा तापमान ठंडी हवा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा हो गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की कमी आई। नागपुर वासियों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से नागपुर समेत विदर्भ में बारिश मेहरबान हुई है। नागपुर जिले में शनिवार को दिन भर रिमझिम बारिश हुई। इससे जमीन के अंदर की तपन खत्म हुई आैर ठंडी हवा चलने लगी। मौसम खुशनुमा बन गया। रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उमस से राहत जारी रहेगी। बादल छाए रहेंगे। विदर्भ के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

तारीख     अधिकतम तापमान
23 जुलाई     27.8 
22 जुलाई    32.2
21 जुलाई    30.0
20 जुलाई    27.3
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

Created On :   24 July 2022 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story