चाकू की नोक पर युवती से दुराचार - पूर्व परिचित था आरोपी

The accused was abused before mistreatment of the girl at the tip of the knife
चाकू की नोक पर युवती से दुराचार - पूर्व परिचित था आरोपी
चाकू की नोक पर युवती से दुराचार - पूर्व परिचित था आरोपी

 डिजिटल डेस्क जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय युवती जो कि पॉलिसी एजेंट का काम करती है, उसके एक परिचित के व्यक्ति ने झाँसा देकर उसे पॉलिसी लेने के बहाने अपने घर बुलाकर चाकू की नोक पर उसे धमकाते हुए जबरन दुराचार किया। दुराचार की शिकार युवती ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पॉलिसी एजेंट का काम करती है। राहुल खापरड़े की उसके रिश्तेदार से दोस्ती है। इसी वजह से वह राहुल को लगभग 10 वर्ष से पहचानती है। कुछ दिन पहले राहुल ने उससे पॉलिसी के संबंध में बातचीत की थी। उसने कहा कि पॉलिसी लेना है घर पर आकर पॉलिसी के बारे में समझा देना। 20 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे के करीब राहुल ने मोबाइल से उसे फोन करके पॉलिसी समझाने के लिये घर बुलाया था।  वह लगभग शाम साढ़े 4 बजे राहुल के घर पहुँची थी।  घर पर वह था, उसने पॉलिसी के बारे में समझाया उसके बाद राहुल पैसा लेने के लिये अंदर गया, कुछ देर बाद कमरे से चाकू लेकर आया और बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राहुल खापरड़े उम्र 53 वर्ष निवासी गढ़ा को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   22 Dec 2019 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story