केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 24 सितंबर को दिल्ली में भवनों पर फहराया जाने वाला राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा

By - Bhaskar Hindi |24 Sept 2020 5:14 AM
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 24 सितंबर को दिल्ली में भवनों पर फहराया जाने वाला राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी के निधन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 24 सितंबर को दिल्ली में भवनों पर फहराया जाने वाला राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकार ने 23सितंबर, 2020को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री, श्री सुरेश सी.अंगड़ी के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। दिवंगत गणमान्य के सम्मान में,24सितंबर को दिल्ली में भवनों पर फहराया जाने वाला राष्ट्र ध्वज और उनके अंतिम संस्कार वाले स्थल के दिन भी राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। अंतिम संस्कार की तिथि, समय और स्थल की जानकारी बाद में दी जाएगी।
Created On : 24 Sept 2020 8:39 AM
Next Story