- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गुमे हुए मोबाइल वापस पाकर चेहरों पर...
गुमे हुए मोबाइल वापस पाकर चेहरों पर लौटी मुस्कान
डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुमने वाले मोबाइलों की खोज कर उनको धारकों को वापस लौटाने हेतु पुलिस कंट्रोल रूप में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने 170 मोबाइल, कीमत करीब 23 लाख उनके धारकों को वापस लौटाए। गुमे हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।
ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में गुम हुए 318 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपए, उनके धारकों को वापस किए गए थे। वहीं वर्ष 2019 में 512 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रुपए, वर्ष 2020 में गुम हुए 360 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपए एवं वर्ष 2021 में गुम हुए 610 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रुपए, उनके धारकों को वापस किए गए हैं। इस अभियान में एएसपी अपराध समर वर्मा व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।
Created On :   28 Sept 2022 11:04 PM IST