मचा हड़कंप - सड़ी अवस्था में लाश मिली
By - Bhaskar Hindi |12 March 2023 11:05 AM GMT
पातूर मचा हड़कंप - सड़ी अवस्था में लाश मिली
डिजिटल डेस्क, पातूर। तहसील के चान्नी पुलिस थाने के वाडेगांव समीप चिंचोली गणू शेत परिसर के धाडी बल्लाली के जंगल में एक सड़ी अवस्था में लाश मिलने की घटना उजागर हुई है। पातूर तहसील के चान्नी पुलिस थाने अंतर्गत वाडेगांव समीप चिंचोली गणू खेत परिसर के धाडी बल्लाली में एक पुरूष जाति का अज्ञात लाश अत्यंत सड़ी अवस्था में होने का स्थानियों के निदर्शन में आया। जिससे परिसर में एक ही खलबली मची थी। इस घटना की जानकारी कुछ सुज्ञ नागरिकों ने चान्नी पुलिस को दी। चान्नी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण करने पर वहां पर एक पुरूष की लाश सड़ी अवस्था में पाई गई।
Created On :   12 March 2023 10:59 AM GMT
Next Story