अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Three killed and five injured in different road accidents
अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। हिंगोली के औंढा नागनाथ-जिंतूर मार्ग पर लिंबाला पाटी पर गुरुवार तड़के 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अपने रिश्तेदार की शादी में जा रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जीप में सवार थे, जीप पलटने से हादसा हुआ। 
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार जीप के सामने अचानक खेत से जगंली आ गया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। जीप में सवार पांच साल का मासूम गणेश अवधूत खरूसकर वाहन के नीचे कुचला गया, जबकि तनुजा जाधव, जयश्री जाधव, राजू काले, प्रवीण रूपनर यह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की भनक लगते ही लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य लोगों की जान बचाई। वाहन में कुल 11 लोग शामिल थे। मामले की जानकारी मिलने पर औंढा नागनाथ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वैजेनाथ मुंडे ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। इस दुर्घटना में जीप चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलओं को यथाशीघ्र औंढा नागनाथ के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया था। 

दो वाहनों की भिड़ंत में दो मृत, एक घायल 

उधर माजलगांव के खामगांव-पंढरपुर महामार्ग पर लहानेवाड़ी परिसर में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे दो मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हाे गया। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी मीडिया, आईएनसी  कंपनी के कर्मचारी उपेंद्र राठी, मोहसिन पाल, सोहमलाल (चालक)  सभी कंपनी के बैनर लगाने औरंगाबाद गए थे। अंबाजोगाई की ओर आते समय माजलगांव तहसील में लहानेवाड़ी परिसर में महामार्ग पर सामने से आनेवाले अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे शेठपाल व उपेद्रं राठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हे गया। ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करने पर दोनों मृतकों को ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। 

शिवशाही बस में आग लगने से जलकर खाक 

उधर संगमनेर में गुरुवार सुबह आठ बजे शिवशाही बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों को समय रहते बस से नीचे उतार दिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बस क्रमांक एमएच 14, जीयू -2445 पुणे की ओर जा रही थी। इसी बीच बस को गुरुवार सुबह आठ बजे अचानक आग लगने से बस चालक ने सावधानी बरते हुए 40 यात्रियों को बस से नीचे उतारा। नागरिकों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को संपर्क किया। दमकल वाहन के आने तक बस पूरी तहर से जलकर खाक हो गई थी।
 

Created On :   12 March 2020 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story