कर्ज से परेशान होकर इलेक्ट्रीशियन ने जहर खाकर दी जान

Troubled by debt, electrician committed suicide by consuming poison
कर्ज से परेशान होकर इलेक्ट्रीशियन ने जहर खाकर दी जान
कर्ज से परेशान होकर इलेक्ट्रीशियन ने जहर खाकर दी जान



हनुमानताल थाना क्षेत्र की घटना, जाँच में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित गोलाघाट के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद किया और उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने लॉकडाउन में कामकाज ठप होने व कर्ज से परेशान होकर रविशेखर उर्फ बंटू नामदेव उम्र 45 वर्ष द्वारा आत्मघाती कदम उठाया जाना बताया है।
पुलिस के अनुसार मर्ग जाँच के दौरान पता चला कि मृतक रविशेखर नामदेव इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसकी दीनदयाल चौक पर दुकान थी। उसने कर्ज लिया था। लॉकडाउन के चलते कामकाज ठीक नहीं चलने से वह परेशान था और करीब दस दिन पहले बिना बताए घर से कहीं गायब हो गया था। उसकी तलाश में जुटे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह हनुमानताल तालाब के पास वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

Created On :   5 Jun 2021 5:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story