45 हजार के गांजा समेत दो गिरफ्तार, 5 लाख की बोलेरो जब्त

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर पुलिस ने बोलेरो से गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। टीआई रोहित कुमार ने बताया कि 8 मार्च की रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर गोरसरी पहाड़ में घेराबंदी कर बोलेरो क्रमांक एमपी 54 सी 1697 को रोककर तलाशी ली गई, तो आरोपी आनंद सिंह पुत्र जलसेन सिंह बघेल 27 वर्ष और ऋषभ सिंह बघेल पुत्र संजय सिंह 21 वर्ष, निवासी त्योंधरी, थाना अमरपाटन, के कब्जे से एक बोरी में 3 किलोग्राम गांजा बरामद हो गया, जिसकी कीमत 45 हजार रुपए थी। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख की बोलेरो भी जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी की कायमी कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Created On :   11 March 2023 1:08 PM IST
Tags
Next Story












