Maharashtra News: पीएमपीएमएल कर्मियों ने लौटाया 86 हजार का आईफोन

पीएमपीएमएल कर्मियों ने लौटाया 86 हजार का आईफोन
यात्रा के दौरान बस में छूटा करीब 86 हजार रुपए कीमत का एप्पल आईफोन-15 मोबाइल संबंधित यात्री को ईमानदारी से लौटाकर पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) के स्वारगेट डिपो के चालक और परिचालक ने कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण पेश किया है।

डिजिटल डेस्क, पुणे। यात्रा के दौरान बस में छूटा करीब 86 हजार रुपए कीमत का एप्पल आईफोन-15 मोबाइल संबंधित यात्री को ईमानदारी से लौटाकर पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) के स्वारगेट डिपो के चालक और परिचालक ने कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण पेश किया है। कर्मचारियों के नाम संदीप शिवाजीराव सातपुते (परिचालक) और समाधान लक्ष्मण चव्हाण (चालक) हैं।

स्वारगेट डिपो की बस में यात्रा के दौरान एक यात्री का 86 हजार रुपए कीमत का महंगा आईफोन छूट गया था। ड्यूटी पर तैनात स्थायी परिचालक संदीप सातपुते और स्थायी चालक समाधान चव्हाण की नजर मोबाइल पर पड़ी। दोनों ने तुरंत मोबाइल कब्जे में लेकर उसे असली मालिक तक पहुंचाने की पहल की।

प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सेवा देने वाले पीएमपीएमएल कर्मचारियों की तत्परता से यात्रियों का महामंडल पर विश्वास और अधिक दृढ़ होने में मदद मिली है। यात्री की कीमती वस्तु ईमानदारी से लौटाने के लिए सातपुते और चव्हाण की पीएमपीएमएल प्रशासन के साथ-साथ यात्री वर्ग द्वारा भी सराहना की जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story