पिंपरी-चिंचवड़: वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली साइक्लोथॉन 29 नवंबर को, मोशी में इस बार नया कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य, 5 और 25 किमी के विकल्प, प्रवेश नि:शुल्क

डिजिटल डेस्क, पिंपरी-चिंचवड़। साइकिलों की सबसे लंबी कतार बनाकर 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली ‘इंद्रायणी रिवर साइक्लोथॉन’ इस बार 29 नवंबर को मोशी में होगी। विधायक महेश लांडगे की संकल्पना से शुरू इस आयोजन में सुबह 6 बजे पीआईईसीसी मैदान से रैली रवाना होगी। आयोजकों ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसमें भागीदारी नि:शुल्क है और पंजीकरण शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र का स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया, देश में पहले स्थान पर नवी मुंबई
इंद्रायणी नदी की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश देने वाली इस साइक्लोथॉन में 2023 में 30 हजार से अधिक साइकिल सवार शामिल हुए थे। इसी दौरान आयोजकों ने जर्मनी का तत्कालीन रिकॉर्ड तोड़कर ‘लॉन्गेस्ट लाइन ऑफ बाइसिकल्स (स्टैटिक)’ श्रेणी में गिनीज रिकॉर्ड दर्ज कराया था।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के जाल में फंसे 66 युवकों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
-5 और 25 किमी की रैली
पिछले साल 23 नवंबर को आयोजित रैली में 51,300 से अधिक साइकिल सवार पहुंचे थे, जबकि कार्यक्रम में करीब 79 हजार नागरिकों की उपस्थिति रही थी। प्रतिभागी अपनी क्षमता के अनुसार 5 या 25 किलोमीटर का विकल्प चुन सकते हैं। सभी को टी-शर्ट, सहभागिता पदक और अल्पाहार दिया जाएगा। आयोजन में अविरत श्रमदान, साइकिल मित्र, महेशदादा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा, पुलिस आयुक्तालय और पीएमआरडीए सहयोग कर रहे हैं।
Created On :  
