Maharashtra News: बंगले से 25 हजार की बिल्ली चुराकर बेची, पांच पर केस

बंगले से 25 हजार की बिल्ली चुराकर बेची, पांच पर केस
कोरेगांव पार्क के बंगले से 25 हजार रुपए कीमत की पर्शियन हिमालयन नस्ल की बिल्ली चुराकर बेचने का मामला सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोरेगांव पार्क के बंगले से 25 हजार रुपए कीमत की पर्शियन हिमालयन नस्ल की बिल्ली चुराकर बेचने का मामला सामने आया है। कोरेगांव पार्क पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कैंप के मोलेदिना रोड निवासी उमेश दिगंबर भोसले (55) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके आधार पर फराह मेमन, विराज पवार, मुबीना मेमन, अमरदीप और संदीप अहिवले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना 31 अगस्त रात 10 बजे कोरेगांव पार्क की लेन नंबर तीन स्थित बंगला नंबर 65 में हुई। शिकायत के अनुसार फराह मेमन और विराज पवार ने बंगले से बिल्ली चुराई और उसे संदीप अहिवले को बेच दिया। आरोप है कि अहिवले ने बाद में बिल्ली दो अज्ञात लोगों को बेच दी। मामले में 12 नवंबर को केस दर्ज किया गया।

Created On :  

Tags

Next Story