MP News: बड़वानी पुलिस ने 586 किलो गांजे के पौधे किए जप्त, अनुमानित कीमत 58 लाख

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बड़वानी पुलिस ने ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 586 किलो वजन के 627 हरे गांजे के पौधे जप्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपये है।
यह भी पढ़े -शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर भोपाल में शांति भोज, राजनाथ सिंह-ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
प्रभारी एसपी बड़वानी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राम पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल के किनारे स्थित एक खेत पर दबिश दी। यहां लगभग आधा बीघा जमीन पर अवैध गांजे की खेती की जा रही थी।
यह भी पढ़े -बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिस टीम ने मौके से लगभग 6 फीट ऊंचाई के कुल 627 गांजे के पौधे जप्त किए। जांच में खेत से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Created On :  

