Football Championship: एआईयू अंतर विश्वविद्यालयीन सेंट्रल ज़ोन फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आरएनटीयू की टीम रवाना

एआईयू अंतर विश्वविद्यालयीन सेंट्रल ज़ोन फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आरएनटीयू की टीम रवाना

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), रायसेन की पुरुष फुटबॉल टीम एआईयू (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) अंतर विश्वविद्यालयीन सेंट्रल ज़ोन फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए आज विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुई। टीम कोच विजेंद्र परमार एवं मैनेजर राहुल शिंदे के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। टीम के सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के उद्देश्य से रवाना हुए हैं। यह प्रतियोगिता छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश में दिनांक 14-21 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रही है।

प्रतियोगिता में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों के कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में कप्तान आयुष दुबे (पी.जी.डी.एस.सी., प्रथम वर्ष), गोलकीपर न्याशा चारोवा (बी.फार्मा, द्वितीय वर्ष), गोलकीपर शिवम पाटीदार (बी.पी.ई.एस., द्वितीय वर्ष), अंकुर त्रिपाठी (बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस, प्रथम वर्ष), तडिवानाइशे जोसेफ टाडू (बी.टेक. कंप्यूटर इंजीनियरिंग, तृतीय वर्ष), मोहित सोनी (बी.पी.ई.एस., द्वितीय वर्ष), देवांशु सिंह मरावी (बी.पी.ई.एस., प्रथम वर्ष), वंश वर्मा (बी.पी.ई.एस., प्रथम वर्ष), के. पुंशी सिंह (बी.पी.ई.एस., तृतीय वर्ष), अनंत रघुवंशी (बी.पी.ई.एस., प्रथम वर्ष), लक्ष्य मरावी (बी.पी.ई.एस., प्रथम वर्ष), विनय सिंह (बी.पी.ई.एस., तृतीय वर्ष), एम.डी. रेहान (एम.पी.ई.एस., प्रथम वर्ष), साहिल शुक्ला (बी.पी.एड., तृतीय वर्ष), पाओलेनमोई चोंग लोई (बी.पी.एड., प्रथम वर्ष) एवं जीशान खान (बी.ए. एलएल.बी., चतुर्थ वर्ष) शामिल हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलगुरु डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता तथा कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, टीम भावना, समर्पण, आपसी तालमेल और निरंतर अभ्यास सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आरएनटीयू की पुरुष फुटबॉल टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।

Created On :  

Tags

Next Story