MP News: धार में वाग्देवी लोक की डीपीआर बनाने कंसल्टेंट ने नहीं ली रूचि, दूसरी बार निकाला टेंडर

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। धार में प्रस्तावति देवी सरस्वती लोक (वाग्देवी लोक) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए पहली दफा निकाले गए टेंडर में कंसल्टेंट ने रूचि नहीं दिखाई। लिहाजा मप्र पर्यटन विकास निगम को दूसरी बार टेंडर बुलाना पड़ा। दरअसल, राज्य सरकार ने धार स्थित परमार कालीन राजाभोज द्वारा 11वीं सदी में बनवाए गए भोजशाला ऐतिहासिक कॉम्प्लेक्स को देवी सरस्वती लोक (वाग्देवी) के रूप में विकसित करने की योजना है।
सरस्वती लोक भोजशाला के उत्तर में 25.68 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मई, 2026 में इसकी घोषणा भी की है। पर्यटन विकास निगम को क्रियान्वयन नोडल एजेंसी बनाया गया। डीपीआर के लिए कंसल्टेंट का चयन किया जाना है। डीपीआर के लिए एक बार पहले भी टेंडर निकाला था, लेकिन कंसल्टेंट ने डीपीआर के टेंडर में रूचि नहीं ली, लिहाजा टेंडर निरस्त करना पड़ा। अब दोबार टेंडर निकाला गया है। आर्कियोलॉजी, आर्काइव्ज़ और म्यूज़ियम डायरेक्टरेट के डीएसओआर के बिल्डिंग (सिविल-इलेक्ट्रिकल) के अनुसार डीपीआर तैयार की जाना है, जिसमें प्रोजेक्ट की खूबसूरती और एतिहासिक महत्व को भी ध्यान में रखना होगा।
वर्तमान परिदृश्य के अनुसार सरस्वती लोक निर्माण का काम लगभग 100 करोड़ में होगा। इसमें सरस्वती लोक के डेवलपमेंट के लिए प्लानिंग, आर्किटेक्चरल प्लान, एलिवेशन, सेक्शन, वर्किंग ड्रॉइंग, स्ट्रक्चरल डिज़ाइन और ड्रॉइंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, आईटी केबलिंग, फायर-फाइटिंग और फायर एग्जिट, एयर-कंडीशनिंग, वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, इंटीरियर और फर्नीचर आिद की डीपीआर बनाई जाना है। इसके लिए अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपए का आकलन किया गया है। हालांकि डीपीआर तैयार होने और बाद में कोई संशोधनों के आधार पर प्रोजेक्ट की फाइनल कॉस्ट तय होगी। डिजाइन बीआईएस स्टैंडर्ड, नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 और मौजूदा पीडब्ल्यूडी नियमों के अनुसार बनई जाना है।
तीन महीने में डीपीआर बनाने का लक्ष्य
पर्यटन विकास निगम ने पहले चरण की डीपीआर के लिए 1-3 महीने का समय तय किया है। फेस-2 में कंस्ट्रक्शन का प्रावधान है। डीपीआर में
स्पिरिचुअल कॉरिडोर, मेडिटेशन और चैंटिंग हॉल, राजाभोज म्यूजियम, लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर, इंफॉरमेंशन सेंटर, प्रसाद और भोजनालय एरिया
क्लोक रूम, रेस्ट रूम एम्फीथिएटर, सेमिनार और एग्ज़िबिशन हॉल
एंट्रेंस गेट, पार्किंग और बाउंड्री वॉल, धार्मिक और कल्चरल डिजिटल एक्सपीरियंस आिद का प्रावधन संबंधी कंपोनेंट्स जोड़ने या हटाने का सुझाव दिया जाना है।
राजीव श्रीवास्तव, मुख्य अिभयंता, पर्यटन विकास निगम का क्या कहना है?
कंसलटेंट के लिए पहले निकाले गए टेंडर में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक ही वेंडर होने से टेंडर निरस्त कर दोबारा कॉल किया है।
Created On :  
