MP News: जनगणना में 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना का विकल्प रहेगा

जनगणना में 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना का विकल्प रहेगा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार के गृह विभाग ने मप्र में जनगणना का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। जनसंख्या का जनगणना का संचालन 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जायेगा, साथ ही इसका पुनरीक्षण दौर का संचालन 1 मार्च 2027 से 5 मार्च 2027 तक किया जायेगा।

जनगणना के संचालन के लिये, घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना प्रारंभ होने से ठीक पहले, 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाईन स्व-गणना का विकल्प रहेगा। जनगणना के लिये संदर्भ तारीख मार्च 2027 के पहले दिन 00.00 बजे रहेगी।

Created On :  

Tags

Next Story