MP News: लाड़ली बहनों के खातों में आज डाले जाएंगे 1831 करोड़ रुपए

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के खातों में शिवपुरी जिले के पिछोर से 42वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त में 1831 करोड़ 77 लाख रुपए डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछोर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2023 से अब तक 69 हजार करोड़ रुपये से अधिक रुपए महिलाओं को दिए जा चुके है। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23,882 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक 13 हजार 134 करोड़ 97 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। 42वीं किस्त देने पर यह राशि लगभग 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुक्रवार को पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।
Created On :  
