MP News: आयुर्वेद इंटर्नशिप में अब होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस, फर्जी उपस्थिति पर होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आयुष विभाग में इंटर्नशिप करने वाले (आयुर्वेद इंटर्नशिप) डॉक्टरों को अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगानी होगी। आयुष इंटर्न डॉक्टरों के लिए यह पहली बार लागू किया जा रहा। जिससे फर्जी अटेंडेंस दिखाकर डिग्री लेने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम ) ने साढ़े चार वर्षीय आयुर्वेदाचार्य बीएएमएस के बाद एक वर्ष की इंटर्नशिप अनिवार्य किया है। यानी पूरी आयुर्वेद स्नातक डिग्री साढ़े पांच वर्ष की होगी। एक वर्ष की इंटर्नशिप के दौरान आयुर्वेद छात्रों को संबद्ध अस्पताल में पूरी ईमानदारी के साथ उपस्थिति देनी होगी। अगर कोई छात्र अपेक्षित उपस्थिति को पूरा किये बिना या संस्थान के साथ मिलीभगत से झूठी जानकारी देता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े -भय बीते समय की बात, नक्सल प्रभावित रहे गांवों में अब आकार ले रहीं विश्वास और विकास की नई संभावनाएं
भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग विनियम 2022 के तहत आवश्यकताओं को पूरा किये बिना उपस्थिति को गलत तरीके से देने पर छात्र को मिनिमम एक वर्ष के लिये अस्थायी निलंबन के साथ पहली बार दोषी पाये जाने पर पांच लाख का जुर्माना लगाया जायेगा। दूसरी बार दोषी होने पर दो वर्ष के निलंबन के साथ दस लाख का जुर्माना किया जाएगा। तीसरी बार दोष सिद्ध होने पर स्नातक कार्यक्रम से उसके प्रवेश को स्थायी रूप से रद्द कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े -कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को दिया जा रहा है बढ़ावा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मूल्यांकन प्रणाली छात्र के कौशल का आकलन करेगी। छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान साल भर में 12 दिन का अवकाश मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ, हॉस्पिटल स्टाफ के समान ही इंटर्न छात्रों की उपस्थिति ही मान्य होगी। बीएएमएस के तीनों प्रॉफ उत्तीर्ण करने बाद एक वर्ष की इंटर्नशिप होगी। किन्हीं विशेष परिस्थितियों में अधिकतम तीन वर्ष के भीतर इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। जानकारी के अनुसार मप्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में वर्ष 2025 और वर्ष 2026 में 600 से ज्यादा आयुर्वेद कॉलेजों के 25 हजार से ज्यादा छात्र इंटर्नशिप कर रहे। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने कहा इस व्यवस्था से छात्रों के साथ - साथ संस्थान को भी गंभीरता के साथ इंटर्न छात्रों की उपस्थिति कॉलेज सिस्टम में दर्ज कराना होगी। यह जरूरी है कि आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा से जुड़े अस्पतालों में छात्र पर्याप्त चिकित्सकीय अनुभव लें।
Created On :  

