MP News: वेटरनरी हॉस्पिटल के लिए बनाई करोड़ों की बिल्डिंग, कर्मचारी नहीं इसलिए एक दशक से है बंद

वेटरनरी हॉस्पिटल के लिए बनाई करोड़ों की बिल्डिंग, कर्मचारी नहीं इसलिए एक दशक से है बंद

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल में करोड़ों की लागत से बनाया गया नया वेटरनरी हॉस्पिटल परिसर सवालों के घेरे में है। करीब दस साल पहले पशु चिकित्सालय के लिए नई नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। लेकिन बिल्डिंग का उपयोग आज तक नहीं हो पाया। बताया गया कि नए अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की मांग की गई थी। जिसके लिए प्रपोजल बनाया गया था। लेकिन यह कैबिनेट में पास नहीं हो पाया। जिसके चलते अस्पताल की नई बिल्डिंग तो बनी लेकिन नियुक्ति नहीं होने के चलते पशुओं का इलाज आज तक नहीं शुरू हो सका।

नए अस्पताल परिसर के हॉल में पशुओं के इलाज की जगह हॉस्टल चलाया जा रहा। यानी करोड़ों की बनी बिल्डिंग का हॉस्पिटल के लिए कोई उपयोग नहीं हो सका। जिससे बिल्डिंग के निर्माण को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे। आखिर नई बिल्डिंग का निर्माण क्यों किया गया था। करोड़ों की बिल्डिंग का आज तक उपयोग क्यों नहीं हो पाया। बताया गया कि हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का निर्माण 2016-17 में किया गया था। जिसका उद्देश्य पशुओं के इलाज की उत्तम व्यवस्था करना था।

बिल्डिंग में हर जांच और इलाज के लिए अलग-अलग करीब 10 बड़े डिपार्टमेंट के लिए जगह दी गई है। इलाज में उपयोग होने वाले हर एक उपकरण और जांच के लिए सारी व्यवस्था की गई है। लेकिन इन कमरों में धूल जमा हो चुकी है। यानी करोड़ों की लागत से बनी अस्पताल की बिल्डिंग अब धूल खा रही। यहां तक की कमरों में लगे एसी और अन्य उपकरणों को आज तक चालू नहीं किया गया। अस्पताल में बने केबिन, रूम, स्टाफ रूम और वार्डों में ताला लगा हुआ है।

वित्त विभाग से पदों की मिला मंजूरी कैबिनेट में रुकी

नए अस्पताल परिसर के संचालन के लिए विभाग ने करीब 83 पदों के लिए डीपीआर बनाया गया था। बताया गया कि डीपीआर में पद अस्पताल के संचालन के जरुरत के हिसाब से बनाया गया था। जिसे वित्त विभाग से स्वीकृत मिली थी। लेकिन प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृत नहीं मिली। या फिर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया ही नहीं गया। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए कई बार प्रयास किया गया। लेकिन स्वीकृत नहीं मिलने के चलते अस्पताल परिसर का संचालन नहीं हो सका। अधिकारियों के मुताबिक परिसर को पीपीपी मोड पर देने की भी तैयारी की गई। लेकिन बिल्डिंग को पीपीपी मोड पर भी नहीं दिया जा सका। जिसके चलते करोडों की बनी बिल्डिंग अब खंडहर होती जा रही। जानकारी के मुताबिक नए अस्पताल के लिए मंडी बोर्ड ने धन राशि की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही उपकरणों के लिए राशि दी गई थी। उपकरण तो आए लेकिन कुछ उपकरण आज तक उपयोग नहीं हुए।

नए परिसर में क्या सुविधाएं

नए अस्पताल परिसर की बिल्डिंग में दो बड़ी लिफ्टों की व्यवस्था की गई, जो आज तक शुरू भी नहीं हो पाई। इसके साथ ही कई तरह की जांच के लिए करीब 10 रूम व वार्ड बनाए गए हैं। डॉग शेल्टर में केज की व्यवस्था है। इसका भी उपयोग नहीं हो सका। केज आज तक नहीं खोले गए। सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड कलेक्शन रूम, डायलिसिस रूम, गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट, सर्जरी एंड रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट, इंडोर वार्ड सर्जरी के साथ हॉल और अन्य रूम का निर्माण किया गया।

डॉ सुदाम पी खाड़े, सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग का क्या कहना है?

नए अस्पताल परिसर की बिल्डिंग संज्ञान में आई है। जानकारी मांगी जा रही, जल्द ही इस पर व्यवस्था कर बिल्डिंग का उपयोग करेंगे।


Created On :  

Tags

Next Story