- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Two hunters hunting wild animals have been arrested by forest team
दैनिक भास्कर हिंदी: कुत्तों के जरिए कर रहे हिरण का शिकार, मांस सहित दो आरोपी गिफ्तार
_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क सतना। वन्य जीवों का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। शिकारी पालतू कुत्तों के जरिए हिरण व वन्य जीवों का शिकार करते थे। वन विभाग के अमले ने पकड़े गए दोनों शिकारियों के पास से हिरण का ताजा चमड़ा, मांस के साथ शिकार में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा जब्त किया गया है। दोनों शिकारी अनिल वल्द मुन्ना कोल तथा रामकुशल तनय मलिकवा कोल निवासी करहिया के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,44,48 एवं 49,50 के तहत प्रकरण कायम कर चालान किया गया। अदालत द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ऐसे कर रहे शिकारी शिकार
शिकारियों द्वारा हिरण के शिकार के लिए नया तरीका इस्तेमाल किया गया। वन संरक्षक राजीव मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकारी कुछ पालतू कुत्तों को जंगल में छोड़ देते हैं। यह प्रशिक्षित कुत्ते शाकाहारी वन्यजीवों को देखते ही दौड़ा देते हैं। उसके दूसरे छोर पर शिकारी घात लगाकर बैठते हैं, जैसे ही वन्यजीव कुत्तों के डर से भागते हुए निकलते हैं तो पत्थर, डंडा या कुल्हाड़ी का वार कर उन्हें गिरा देते हैं। अभी तक जो भी मामले प्रकाश में आए थे उनमें बंदूक, जहर या करंट अथवा फंदे का प्रयोग किया जाता था। विभाग की टीम शिकारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, ताकि वन्य जीवों का शिकार होने से रोका जा सके।
वन संरक्षक राजीव मिश्र ने कहा कि दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। ठंड शुरू होने के पहले ही वन अपराधों पर नकेल कसने की योजना बनाई गई है। उसी का नतीजा है कि आरोपी बच नहीं पाते।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सतना में है मिथेन गैस और सोडियम सल्फेट का भंडार
दैनिक भास्कर हिंदी: सतना को प्रदेश का 11वां संभाग बनाने पर विचार
दैनिक भास्कर हिंदी: सतना से इलाहाबाद के बीच 2 मेला स्पेशल टे्रन आज से
दैनिक भास्कर हिंदी: कॉरीडोर से सतना पहुंच गया बांधवगढ़ का टाइगर, उल्टे पैर भागे वनकर्मी
दैनिक भास्कर हिंदी: सतना: स्वच्छता मैराथन में प्रतिभागियों ने लूटे मैडल, जमकर किया हंगामा