- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री का...
सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री का विरोध

By - Bhaskar Hindi |22 Oct 2021 11:44 AM IST
किसान संयुक्त मोर्चे ने काफिले को रोकने की कोशिश सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री का विरोध
डिजिटल डेस्क सतना। रैगांव विधान सभा उप चुनाव के लिए दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को सतना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विरोध का सामना करना पड़ा । एयर स्ट्रिप से नागौद जाते वक्त सिविल लाइन में किसान संयुक्त मोर्चे ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी किसान - कृषि मंत्री वापस जाओ- कृषि बिल वापस लो- के नारे लगा रहे थे. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज नागौद और रैगांव में किसान संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे। वह 23 अक्टूबर को सतना में प्रबुद्वजनों से भेंट करने के बाद कोठी और सिंहपुर में भी किसान संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
Created On :   22 Oct 2021 5:14 PM IST
Tags
Next Story