- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सेवाग्राम से शुरू होगा वंदे मातरम...
सेवाग्राम से शुरू होगा वंदे मातरम अभियान, सांस्कृतिक कार्य मंत्री मुनगंटीवार ने ली समीक्षा बैठक

डिजिटल डेस्क, वर्धा. जन-जन में और मन-मन में राष्ट्रभक्ति जागरुक करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जंयती अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कारण आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से हैलो के स्थान पर वंदे मातरम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान में राज्य की जनता से हिस्सा लेने का आह्वान सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने किया। राज्य सांस्कृतिक विभाग की ओर से वर्धा में आयोजित राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम कतथा अमृत महोत्सव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयाेजित कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार दोपहर मुंबई में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ली। इस समय वह बोल रहे थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवाग्राम, चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े और वर्धा में विविध आयोजित किए विविध कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत सेवाग्राम में अयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में बैठक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने की। इस बैठक में विधायक डॉ. पंकज भोयर, सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव सौरभ विजय, वर्धा जिला के जिलाधिकारी राहुल कर्डिले, सांस्कृतिक कार्य विभाग के उपसचिव विलास थोरात, विद्या वाघमारे, सांस्कृतिक कार्य संचालन के संचालक विभीषण चवरे, पुरातत्व संचालक डॉ. तेजस गर्गे समेत अन्य उपस्थित थे। आगामी 2 अक्टूबर को सेवाग्राम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे उपस्थित रहेंगे।
गांधी जयंती से नदी महोत्सव का भी होगा आगाज
भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य की 75 नदियों का पुनरूज्जीवन करने की दृष्टि से प्रयास किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जनजागृति करने के लिए नदी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ आगामी 2 अक्तुबर से वर्धा में होने की जानकारी सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी। राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाड़ा का समापन वर्धा में होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे, विधायक पंकज भोयर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इसी समय सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से नदी महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम के समीक्षा के लिए मंत्रालय में बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक को वर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज भोयर, सांस्कृतिक कार्य विभग के सचिव सौरभ विजय, वर्धा के जिलाधिकारी राहुल कर्डिले, सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के संचालक बिभीषण चवरे, पुरातत्व संचालक डॉ. तेजस गर्गे आदि उपस्थित थे।
Created On :   20 Sept 2022 8:11 PM IST