हिंदी को उचित स्थान दिलाने इसे रोजमर्रा की जिंदगी में लाना होगा- रिजीजू

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अपील हिंदी को उचित स्थान दिलाने इसे रोजमर्रा की जिंदगी में लाना होगा- रिजीजू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि यदि हमें हिंदी भाषा को सही मायने में इसका दर्जा प्रदान करना है। तो हमें हिंदी को रोजमर्रा की जिंदगी में लाना होगा और इसे अपनी कार्यशैली में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि विदेशी भाषा हमारी अपनी भाषाओं के ऊपर हावी न हों।

रिजीजू ने यह बात विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने गृह राज्य मंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में राजभाषा के संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में कोई भी परिपत्र या विज्ञापन हमेशा द्विभाषी रूप में ही जारी किया जाना चाहिए।

प्रांतीय भाषाएं मौसी तो हिंदी हमारी मां है : बघेल

इस अवसर पर विधि और न्याय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश की सभी भाषाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हिंदी का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि तमिल, तेलुगु, बांग्ला, असमिया और अन्य सभी प्रांतीय भाषाएं हमारी मौसी हैं और हिंदी हमारी मां है।

Created On :   29 Sep 2022 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story