- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- इन खास एप्लीकेशन्स से बनाए अपने...
इन खास एप्लीकेशन्स से बनाए अपने क्रिसमस को और खास

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। एक बात तो तय है कि सोशल लाइफ के साथ सोशल मीडिया में भी इसका जश्न खूब सेलिब्रेट होने वाला है। ऐसे में एक से बढ़कर एक तस्वीरें क्लिक होंगी, तो मैसेजेस भी भेजे जाएंगे। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे एप्स, जो आपके क्रिसमस सेलिब्रेशन को और भी बेहतर बना देंगे। इन एप्स से आप जहां अपने फोटोज को क्रिसमस के परिवेश में एडिट कर सकते हैं, वहीं कुछ एप्स पर आपको सेंटा की तरह गेट-अप मिल जाएगा। वहीं कुछ गेमिंग एप्स भी हैं, जो क्रिसमस पर आधारित हैं। यंगस्टर्स खास तौर पर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कुछ खास एप्स
सेंटा क्रिसमस इनफिनिटी ट्रैक
यह एप दरअसल एक गेम है, जिसमें सेंटा अपने चार रेंडियर्स के साथ डोर-टू-डोर गिफ्ट्स बांटने निकलते हैं। रास्ते में कई चैलेंजेस आते हैं, जो गेम का हिस्सा हैं। क्रिसमस हॉलीडेज के लिए यह परफेक्ट गेम है।
क्रिसमस ग्रीटिंग्स
इस एप पर क्रिसमस ग्रीटिंग्स 2019 की कई वैराइटीज हैं, साथ ही ग्रीटिंग कार्ड मेकर भी है, जिसके द्वारा आप अपनों को एक से बढ़कर एक विशेज भेज सकते हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर सकते हैं।
क्रिसमस सेंटा कैप फोटो एडीटर
सेंटा की कैप उसकी पहचान है और अगर आपके पास यह कैप नहीं है, तो चिंता की बात नहीं, आप अपनी किसी भी तस्वीर पर कैप एटिड कर सकते हैं। यह एप आपको कई तरह की कैप्स उपलब्ध कराता है, जो आपकी पिक्चर को शानदार बना देंगी।
क्रिसमस लाइव वॉलपेपर फुल
क्रिसमस लाइव वॉलपेपर फुल एक थ्री-डी लाइव वॉलपेपर है, जिसमें स्पार्कलिंग एनीमेटेड क्रिसमस ट्री है। इस एप में 9 दूसरे वॉलपेपर्स भी हैं, जो फोन की स्क्रीन को शानदार लुक देंगे। थ्री-डी फायरवर्क्स, क्रिसमस ट्री के साथ काउंटडाउन क्लॉक एप के हाईलाइट्स हैं।
क्रिसमस फोटो एडीटर, स्टीकर्स एंड कोलाज मेकर्स
इस एप पर आपको मिलेगा क्रिसमस और न्यू ईयर फोटो फ्रेम्स का कलेक्शन और साथ में ढेरों स्टीकर्स। यहां आप पर्सनलाइज कॉड्र्स भी डिजाइन कर सकते हैं और अपने डियरवन को सरप्राइज कर सकते हैं। वहीं इस एप में फोटो कोलाज बनाने की सुविधा भी है।
क्रिसमस फोटोफ्रेम 2019
यह एप आपको पिक्चर में कस्टमाइजेशन का मौका देता है। आप पिक्चर में ब्यूटीफुल फ्रेम्स लगा सकते हैं और उन्हें तुरंत ही सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। यह आपके क्रिसमस को यादगार बना देगा।
क्रिसमस स्टीकर्स फॉर वॉट्सएप
वॉट्सएप पर यूं तो कई इमोजीस हैं, लेकिन अगर आपको क्रिसमस से जुड़े स्टीकर्स वॉट्सएप पर चाहिए, तो यह एप परफेक्ट है। क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, स्नोमैन, क्रिसमस गिफ्ट, हैलोवीन जैसे स्टीकर्स इस एप को खास बनाते हैं।
मैरी क्रिसमस एडीटर फेस कैमरा
यह एप हर उम्र के लोगों के लिए है। अपना कैमरा ऑन कीजिए और खुद को सेंटा क्लॉज, मिसेज क्लॉज, स्नोमैन, रेंडियर जैसे क्रिसमस कैरेक्टर्स में बदल लीजिए। यहां आपको कई खास इफैक्ट्स भी मिलेंगे। आप यहाँ सेल्फीज भी ले सकते हैं।
Created On :   23 Dec 2018 9:29 PM IST