- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पीडि़त महिलाओं के हित में कार्य...
पीडि़त महिलाओं के हित में कार्य करें -ऊर्जा डेस्क के प्रभारियों को निर्देश

डिजिटल डेस्क जबलपुर। महिलाओं के हित में कार्य करते हुए पीडि़ता को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए सही मायने में महिलाओं को ऊर्जावान बनाना है, ताकि वे अपनी बात निर्भीक होकर कह सकें।
उक्ताशय के उद््गार एसपी अमित सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित ऊर्जा डेस्क के प्रभारियों/कर्मचारियों की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में एएसपी शहर संजीव उइके भी मौजूद थे। बैठक में थानों में संचालित ऊर्जा डेस्क के कार्यों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि ऊर्जा डेस्क थानों में संचालित ऐसी इकाई है, जो पुलिस के सम्पर्क में आने वाली जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिये विशेष तरीके से उपयुक्त हो। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिलाओं को अपराध से सुरक्षा देने के लिये कई कानूनी प्रावधान एवं संस्थाएँ बनाई गई हैं, इसके बाद भी पीडि़त महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षा और राहत नहीं मिल पाती, क्योंकि इन सभी प्रक्रियाओं तक पहुँच पाना एक महिला के लिये अत्यंत कठिन कार्य होता है, इसके अतिरिक्त यदि पीडि़त महिला पुलिस से मदद लेती है तो उस पर परिवार एवं समाज दबाव डालता है, जिसकी वजह से सहायता प्राप्त करना और अधिक मुश्किल हो जाता है।
इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा हैल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं तक पहुँचने का यह प्रयास है। बैठक में निरीक्षक महिला अपराध सेल श्रीमती प्रीति तिवारी द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को, की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बंध मे विस्तार से समझाइश दी गयी।
Created On :   7 Feb 2020 3:09 PM IST