BJP के बागी यशवंत सिन्हा शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन में होंगे शामिल

Yashwant Sinha, will be involved in movement against Shivraj Sarkar
BJP के बागी यशवंत सिन्हा शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन में होंगे शामिल
BJP के बागी यशवंत सिन्हा शिवराज सरकार के खिलाफ आंदोलन में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पिछले समय से पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने अपने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखा है। यशवंत सिन्हा लगातार अपनी पार्टी की केंद्र सरकार के खिलाफ अक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं। महाराष्ट्र में सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन में शामिल होने के बाद अब यशवंत सिन्हा मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ के अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन में शामिल होंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ केंद्र सरकार की NTPC योजना के अंतर्गत जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है उन्हें स्थाई रोजगार दिलाने की मांग को लेकर 22 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन कर रहे हैं। इस धरने के बाद से ही NTPC प्लांट में चल रहा काम भी रोक दिया गया है। इस आंदोलन में एक बार फिर सरकार के खिलाफ जाकर यशवंत सिन्हा 10 जनवरी को शामिल होने जा रहे हैं।

पूर्व वित्त मंत्री सरकार पर उठाते रहे हैं सवाल
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर विरोध जताते आए हैं। पिछले दिनों यशवंत सिन्हा ने सरकार को आर्थिक मोर्चे पर नाकाम बताया था। इतना ही नहीं गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी द्वारा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पाक के पूर्व विदेश मंत्री की मुलाकात पर सवाल उठाए जाने के बाद यशवंत सिन्हा ने पूर्व पीएम का समर्थन किया था। साथ ही उन्होंने इसपर बीजेपी पर भी सवाल खड़े किए थे।

बदल चुकी है बीजेपी
बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी देश के साथ बदल गई है। अब बीजेपी अटल और आडवाणी के समय वाली नहीं रही। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यशैली पूरी तरह बदल चुकी है। इससे बहुत सारे पुराने कार्यकर्ता दुखी हैं। अब वे अपने नेताओं से नहीं मिल पाते। मैंने खुद 13 महीने पहले प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय मांगा था।

महाराष्ट्र के सतारा में किसानों के आंदोलन में हुए थे शामिल
हाल ही में यशवंत सिन्हा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन में शामिल हुए थे। इस आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि कुछ ही समय में उन्हें छोड़ भी दिया गया था।

Created On :   9 Jan 2018 3:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story