- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- उस्मानाबाद
- /
- तुलजापुर मंदिर में ऑनलाइन दर्शन के...
Tuljapur News: तुलजापुर मंदिर में ऑनलाइन दर्शन के दौरान दिखा चूहा, गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर लगाई जाली
- श्री तुलजाभवानी मंदिर के गर्भगृह में चूहे के प्रवेश से हड़कंप
- ऑनलाइन दर्शन के दौरान भक्त ने घटना देखी और प्रशासन को सूचना दी
Tuljapur News. श्री तुलजाभवानी मंदिर बंद होने के बाद गर्भगृह में एक चूहे के घुसने से भक्तों में हड़कंप मच गया। गुजरात के भावनगर निवासी भक्त हितेश पटेल ने रात में ऑनलाइन दर्शन के दौरान देवी के मुख्य चांदी के सिंहासन पर एक चूहे को घूमते हुए स्पष्ट देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत मंदिर प्रशासन को सूचना दी, क्योंकि गर्भगृह में रखे प्राचीन आभूषणों के नुकसान की आशंका थी।
इस पर तहसीलदार एवं प्रशासनिक प्रबंधक अरविंद बोलंगे ने बताया कि गर्भगृह में चूहों के प्रवेश मार्गों को जाली से बंद कर दिया गया है। चूहों को मारने के लिए दवाएं डाली गईं और उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। चूंकि पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, इसलिए अब प्रशासन अधिक सतर्क है।
संस्थान का स्पष्टीकरण
वर्तमान में पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है और गर्भगृह की पुरानी फर्श बदली जा रही है। कुछ दिन पहले, मंदिर बंद होने के बाद लगभग रात 1:45 बजे सीसीटीवी में एक चूहा दिखाई दिया था। इसके बाद तुरंत गर्भगृह में प्रवेश बंद कर लोहे की जाली लगाई गई। प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और देवी के सम्मान की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए विशेष निगरानी का आश्वासन दिया है।
चूहे के लेकर मचा हड़कंप
- श्री तुलजाभवानी मंदिर के गर्भगृह में चूहे के प्रवेश से हड़कंप।
- ऑनलाइन दर्शन के दौरान भक्त ने घटना देखी और प्रशासन को सूचना दी।
- गर्भगृह के प्रवेश मार्ग जाली से बंद, दवाएं और पिंजरे लगाए गए।
- जीर्णोद्धार और फर्श बदलने का कार्य जारी।
- प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए विशेष निगरानी का भरोसा दिया
Created On :   13 Aug 2025 8:57 PM IST