Shahnagar News: नवरात्रि पर पन्ना लाल जैन की अनोखी सेवा, सुबह-सुबह गली की कर रहे साफ-सफाई

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शाहनगर विकासखंड के कचौरी गांव में सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली। कचौरी निवासी पन्ना लाल जैन नवरात्रि के चलते सुबह-सुबह गली-मोहल्ले की साफ-सफाई करते नजर आए। हाथ में झाड़ू लेकर पूरी गली की सफाई कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे हर साल नवरात्रि पर इस तरह स्वच्छता अभियान चलाते हैं। उनका मानना है कि माता रानी के आगमन से पहले घर और गली को साफ रखना ही सच्ची सेवा है। दूसरों के लिए सीख - स्वच्छता ही सच्ची भक्ति है, हर गली में एक पन्ना लाल जैन होना चाहिए। उनकी इस निस्वार्थ सेवा की हर कोई सराहना कर रहा है।
Created On :   15 Oct 2026 5:56 PM IST
Next Story












