- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राष्ट्रीय मूट कोर्ट स्पर्धा में...
Nagpur News: राष्ट्रीय मूट कोर्ट स्पर्धा में नागपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Nagpur News राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विधि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। टीम ने उपविजेता बनने के साथ सर्वश्रेष्ठ लिखित प्रस्तुतीकरण का पुरस्कार जीता, वहीं अजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत वक्ता चुना गया।
जी.एच. रायसोनी महाविद्यालय, नागपुर में 26 सितंबर 2026 को आयोजित डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्मृति राष्ट्रीय मूट कोर्ट स्पर्धा में विधि विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बीए एलएलबी के पांचवें सत्र के विद्यार्थी अजय सिंह और कार्तिक ठाकुर ने वक्ता के रूप में, जबकि नौवें सत्र की छात्रा गौरी भारती ने शोधकर्ता के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व किया।
यह भी पढ़े -सरकारी नौकरी का सपना दिखा किशोरी को जाल में फंसाया, वर्चुअल सेक्स के बाद अश्लील वीडियो किया वायरल
स्पर्धा में टीम ने उपविजेता पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ लिखित प्रस्तुतीकरण का पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा, अजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत वक्ता के सम्मान से नवाजा गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विधि विद्यालय का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर विभिन्न स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है और उनके उज्ज्वल शैक्षणिक व व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
यह भी पढ़े -नरेंद्रनगर के फ्लैट में आग और शताब्दी चौक में कचरे से निकली लपटें, सूर्यनगर में पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित
Created On :   15 Oct 2026 5:06 PM IST













