- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शीतकालीन अधिवेशन में नंदग्राम...
Nagpur News: शीतकालीन अधिवेशन में नंदग्राम प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तैयारी, 95% निर्माणकार्य पूरा

Nagpur News शहर के तबेले और आवारा पशुओं हटाने के लिए महानगरपालिका के पशु चिकित्सा विभाग से नंदग्राम प्रोजेक्ट को भांडेवाड़ी में क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के लिए पशुसंवर्धन विभाग को राज्य सरकार से 25 मार्च 2023 को 104 करोड़ की राशि मिली है। प्रोजेक्ट अब तक करीब 95 फीसदी सिविल काम पूरा हो चुका है। मनपा आयुक्त डॉ विपिन ने अधिकारियों के साथ दौरा कर नंदग्राम प्रोजेक्ट के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। प्रोजेक्ट परिसर में गोबर गैस संयंत्र लगाने और 200 किलोवॉट की सौर ऊर्जा संयंत्र को बढ़ाकर 300 किलोवाट करने का भी निर्देश विद्युत विभाग को दिया है। आयुक्त ने शीतकालीन अधिवेशन के दौरान प्रोजेक्ट के लोकार्पण की संभावना को देखते हुए कामों को पूरा करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे, विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेंद्र राठोड, घन कचरा व्यवस्थापन विभाग प्रमुख डॉ गजेंद्र महल्ले, उपअभियंता राजीव गौतम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मनपा प्रोजेक्ट विभाग से नंदग्राम प्रोजेक्ट का करीब 95 फीसदी निर्माणकार्य पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट में 10 लाख 54 हजार 422 वर्गमीटर क्षेत्र में 70 पशु शेड, अंडरग्राऊंड पानी की टंकी, गौशाला, प्रशासकिय इमारत, पशुचिकित्सा केन्द्र, जानवरों की घास और पशु आहार के लिए 5 गोदाम, सुरक्षा दीवार निर्माणकार्य की जिम्मेदारी 78 करोड़ रुपए के कार्यदेश में सादिक एन्ड कन्स्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। नंदग्राम प्रोजेक्ट में बिजली व्यवस्था के लिए करीब 7.50 करोड को प्रस्तावित किया गया है। अब अंतिम चरण में विद्युुतिकरण और पेयजल आपूर्ति के लिए 3 करोड़ 68 लाख रुपए से फायर फाइटिंग सुविधा भी प्रस्तावित है।
यह भी पढ़े -नरेंद्रनगर के फ्लैट में आग और शताब्दी चौक में कचरे से निकली लपटें, सूर्यनगर में पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित
कैसा है प्रस्ताव : राज्य के शहरी क्षेत्र में पशुपालन एवं संवर्धन अधिनियम 1976 के तहत उपराजधानी समेत शहरी इलाके में पशुपालन पर पाबंदी है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने भी पशुपालन से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब नंदग्राम प्रोजेक्ट साकार होने से जनता और प्रशासन को राहत मिलेगी। 1 अप्रैल 2020 से अब तक मनपा के पशुसंवर्धन विभाग ने शहर में 3000 से अधिक आवारा पशुओं पर कार्रवाई कर 20 लाख रुपए का दंड वसूल किया है, लेकिन पशुओं के सड़कों पर आने की समस्या बनी हुई है। भांडेवाड़ी के वाठोडा़ परिसर में 19 हेक्टेयर क्षेत्र में नंदग्राम प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार से 105 करोड़ रुपए की निधि को आवंटित किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत आवारा पशुओं के साथ ही शहर के पशुपालकों के 1,046 गोठे भी स्थानांतरित किए जाएंगे, ताकि पशु सड़क पर आने से यातायात में होनेवाली परेशानी से सुरक्षा संभव हो सके। नंदग्राम प्रोजेक्ट में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 1 हजार से अधिक पशुओं के रखने की व्यवस्था की जाएगी।
Created On :   15 Oct 2026 4:03 PM IST














