- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- साउंड सिस्टम के विवाद में युवक की...
वारदातें: साउंड सिस्टम के विवाद में युवक की हत्या, मेयो हॉस्टल में चोरी और फर्जी आधार से गरबा में युवक का प्रवेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बोरगांव रोड पर साउंड सिस्टम के पैसों के लेन-देन और सिस्टम वापस लेने को लेकर हुए विवाद में 29 वर्षीय अभिजीत दिवान सिडाम की हत्या कर दी गई। सोमवार रात करीब 11.30 बजे दिनशॉ फैक्टरी के सामने गोंड मोहल्ले के पास आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर हालत में उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गिट्टीखदान पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी शशांक उर्फ दादू उर्फ लकवा सडमाके फरार है। पुलिस के अनुसार, पांढराबोडी निवासी अभिजीत साउंड सिस्टम का व्यवसाय करता था। देवी के एक कार्यक्रम में काम के लिए उसने कुछ लोगों को बुलाया था। कार्यक्रम के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ और संबंधित लोगों ने उसका साउंड सिस्टम अपने पास रख लिया। सोमवार रात अभिजीत अपने दोस्त के साथ हिसाब करने और सिस्टम वापस लेने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे युवक की मौत के बाद हत्या में बदल दिया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीशांत उत्तम सडमाके (19), आदेश कृष्ण सडमाके (22), रोमेश तिलक सडमाके (27), शिवराज बलराज सडमाके (18), महेश जितेंद्र वाढवे (18) और ऋषभ राकेश सडमाके (21) शामिल हैं।
मेयो हॉस्टल में महिला डॉक्टर की अंगूठी चोरी
इंदिरा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मेयो) के न्यू रेसिडेंसी हॉस्टल में महिला डॉक्टर के कमरे का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। चोरी गई अंगूठी की कीमत 63,081 रुपये बताई गई है। तहसील पुलिस ने डॉ. ईशा चंद्रकुमार बागड़े (28) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। डॉ. बागड़े हॉस्टल के कमरा नंबर 621 में रहती हैं। वह कमरे को ताला लगाकर अपनी मित्र से मिलने गई थीं। लौटने पर दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर बॉक्स में रखी 2.5 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात महिला कथित तौर पर ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश करती और अंगूठी लेकर जाती दिखाई दी। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। घटना से हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।
फर्जी आधार कार्ड से गरबा में प्रवेश का आरोप
छतरपुर फार्म हाउस में आयोजित ‘सुरभि गरबा’ उत्सव में दूसरे व्यक्ति के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर प्रवेश करने के आरोप में युवक के खिलाफ वडोदा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। युवक हिवरी नगर का निवासी बताया जा रहा है। उसके साथ नंदनवन क्षेत्र की एक युवती भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, युवक ने सोमवार रात गरबा कार्यक्रम में कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद आयोजकों से जुड़े बजरंग दल के एक सदस्य ने उसके प्रवेश दस्तावेज पर संदेह जताया। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया और युवती ने इसमें मदद की। हालांकि, दस्तावेज के फर्जी होने और युवती की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वडोदा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 के तहत मामला दर्ज कर युवक को नोटिस दिया है। मामले की जांच जारी है।
Created On :   13 Oct 2026 10:09 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











