- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- केज-मांजरसुंबा मार्ग पर भीषण हादसा,...
दर्दनाक घटना: केज-मांजरसुंबा मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, 1 युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के केज-मांजरसुंबा मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। सारणी-सांगवी के बीच हुए इस भीषण हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे का अंबाजोगाई के अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के शव का 13 अक्टूबर की सुबह सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक आश्रुबा मोरे (20), निवासी चाकरवाडी, तहसील बीड और कृष्णा रामेश्वर गायकवाड़, निवासी पिंपलगांव, तहसील केज, सोमवार शाम कार से मांजरसुंबा से केज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सारणी-सांगवी के बीच एक मोड़ पर चालक का कार से नियंत्रण छूट गया। तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम
हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल नेकनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक मोरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्णा गायकवाड़ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। वहां उसका उपचार जारी है।
Created On :   13 Oct 2026 6:44 PM IST
Tags
- बीड़
- महाराष्ट्र समाचार
- Beed News
- Maharashtra News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परली समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News













