- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पोक्सो के आरोपी ने जमानत पर छूटते...
बना रहा दबाव: पोक्सो के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही दी हत्या की धमकी, शिकायतकर्ता पर किया जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जमानत पर जेल से बाहर आते ही पोक्सो के आरोपी ने शिकायतकर्ता को केस वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों के माध्यम से दबाव बनाने के बावजूद जब शिकायतकर्ता नहीं माना, तो आरोपी ने सोमवार शाम उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने ड्रम से सिर कुचलने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मध्य नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान मोमिनपुरा के डोबी नगर निवासी 25 वर्षीय इमरान इब्राहिम अंसारी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इसी वर्ष पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में तहसील पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
जेल से बाहर आने के बाद इमरान ने 40 वर्षीय शिकायतकर्ता को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। वह कुछ लोगों के माध्यम से उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बावजूद शिकायतकर्ता ने मामला वापस लेने से इनकार कर दिया।
इससे बौखलाए आरोपी ने सोमवार शाम शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। उसने ड्रम उठाकर शिकायतकर्ता का सिर कुचलने का प्रयास किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद तहसील पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया।
Created On :   13 Oct 2026 6:37 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












