Nagpur News: नागपुर के ताज नगर टेका में गांजा तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के ताज नगर टेका में गांजा तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 2 किलो गांजा, मोपेड और दो मोबाइल जब्त
  • 2 लाख रुपये का माल किया बरामद

Nagpur News शहर में गांजे की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 किलो गांजा, सुजुकी एक्सेस मोपेड और दो मोबाइल समेत कुल 2 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को तड़के 4.30 से सुबह 6.10 बजे के बीच ताज नगर टेकड़ी में इस्रार अंसारी के घर के सामने सार्वजनिक सड़क के किनारे यह कार्रवाई की गई। पंचों की मौजूदगी में संदिग्धों की तलाशी लेने पर गांजा और अन्य सामग्री बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में सलमान अब्दुल रहमान अंसारी (31), निवासी बिलाल मस्जिद के पास, यशोधरा नगर चौक; संदीप उर्फ भुऱ्या गणेश लील्लारे (23), निवासी आराधना नगर, हनुमान मंदिर के पास, बिडगांव और अतीफुर रहमान मोबीन रहमान अंसारी (29), निवासी योगी अरविंद नगर, यशोधरा नगर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये कीमत का 2 किलो गांजा, 90 हजार रुपये की सुजुकी एक्सेस मोपेड और 10 हजार रुपये के दो मोबाइल जब्त किए।इस मामले में मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के पुलिस हवलदार शेख इमरान की शिकायत पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20(बी)(ii) और 29 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस निरीक्षक भारत क्षीरसागर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


Created On :   13 Oct 2026 3:30 PM IST

Tags

Next Story