- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- IPS और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर...
डिजिटल अरेस्ट: IPS और मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त अधिकारी और बुजुर्ग महिला से 32.80 लाख ऐंठे

AI Photo
डिजिटल डेस्क, नागपुर। आतंकी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी और 74 वर्षीय महिला से कुल 32.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया। पुलिस की वर्दी में नजर आए आरोपियों ने पीड़ितों पर गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। दोनों मामलों का खुलासा होने के बाद मंगलवार को साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आतंकी घटना से जोड़कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 10 लाख ठगे
वर्धा रोड के जामठा स्थित वृंदावन सिटी निवासी संजय लोंदेकर (57) सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 1 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच उन्हें रणवीर सिंह और केशव जाधव नाम के व्यक्तियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया। रणवीर सिंह ने खुद को आईपीएस अधिकारी, जबकि केशव जाधव ने मुंबई पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताया।
आरोपियों ने संजय को डराते हुए कहा कि कश्मीर में हुई एक आतंकी घटना के घटनास्थल से उनका आधार कार्ड मिला है। साथ ही, उनके नाम से जुड़े बैंक खाते में 7 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन होने का दावा किया। देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद मामला रफा-दफा करने का झांसा देकर आरोपियों ने संजय से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।
बुजुर्ग महिला को आतंकियों की फंडिंग में फंसाने की धमकी
दूसरा मामला पार्वती नगर का है, जहां की निवासी कामिनी गुलाबराव शेगांवकर (74) के साथ हुई। 26 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 के दौरान उन्हें कोलाबा क्राइम ब्रांच के नाम से व्हाट्सएप कॉल आया। संदीपराव नाम के व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि कामिनी के नाम पर केनरा बैंक में खोले गए खाते से लाखों रुपये का बेनामी लेन-देन हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि इस रकम का इस्तेमाल आतंकियों की फंडिंग के लिए किया गया। पूछताछ के नाम पर आरोपी ने कामिनी की संपत्ति और परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्हें भी कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। किसी को कुछ नहीं बताने की चेतावनी से डरी महिला से मामला रफा-दफा करने के नाम पर 22.80 लाख रुपये ठग लिए गए।
बैंक खातों और फोन नंबरों के आधार पर जांच
दोनों घटनाओं में शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों और इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है।
Created On :   13 Oct 2026 9:10 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











