Panna News: अनीश खान बने पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

अनीश खान बने पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
  • अनीश खान बने पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

Panna News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के 71 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पन्ना जिले की कमान अनीश खान को सौंपी गई है। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे श्री खान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्री खान का राजनीतिक सफर काफी पुराना है। वह इससे पहले पार्टी के युवा संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है जहां उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नियुक्ति को जिले में कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और जमीनी पकड से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चयन पर खुशी जाहिर की है और उन्हें बधाई दी है।

Created On :   17 Aug 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story