Panna News: सहायक संचालक ने ली एईओ की समीक्षा बैठक

सहायक संचालक ने ली एईओ की समीक्षा बैठक
  • शाहनगर के शासकीय कन्या हाईस्कूल में
  • सहायक संचालक ने ली एईओ की समीक्षा बैठक

Panna News: शाहनगर के शासकीय कन्या हाईस्कूल में एईओ संकुल समन्यवक सर्किल की समीक्षा बैठक शाहनगर सहायक संचालक श्रीमति आरती सिंह परिहार ने ली। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में शाहनगर विकासखन्ङ शिक्षा अधिकारी श्रीमति रागिनी तिवारी, बीआरसी अधिकारी अमित श्रीवास्तव, संदीपनी विद्यालय प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय, शासकीय कन्या हाई स्कूल प्राचार्य हुकुम सिंह यादव व लेखापाल संतोष ब्रजपुरिया शामिल रहे। बैठक के दौरान शासकीय कन्या हाईस्कूल एईओ के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेन्ङरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य शामिल रहे। इस दौरान विद्यालयों की अधोसंरचना के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों, शैक्षिक प्रगति के साथ शासन के मंशाअनुरूप नवीन गतिविधियों को संचालित करने के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान करना एवं वर्तमान में हो रही बारिश के दृष्टिगत रखते हुये संस्था मे बच्चों की सुरक्षा की निगरानी करने के सख्त निर्देश दिये गये। जिससे संस्थाओं में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावनाए न रहे।

Created On :   28 Jun 2025 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story