गुनौर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुनौर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। गुनौर विधानसभा मुख्यालय के मंडी प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कन्यापूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विजय का पाठ पढाते हुए मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों और असहायों के जीवन स्तर को बदल दिया है। मंत्री श्री सिंह ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि जो युवा है उन्होंने कांग्रेस सरकार के कुशासन और अराजकता को देखा ही नहीं इसलिए वह कांग्रेस के बहकावे में आ सकते है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, पूर्व विधायक राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ से अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला मंत्री श्रीमती अमिता बागरी, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, हीरा पटेल, दीपक शर्मा, प्रशांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र अवाधिया, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौबे, अशोक कुमार नामदेव सहित गुनौर विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Created On :   7 Aug 2023 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story