पन्ना अब तक कुल ६६१.८७ मिमी. औसत वर्षा दर्ज

पन्ना अब तक कुल ६६१.८७ मिमी. औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले में बारिश का दौर जारी है ०१ जून से लेकर ०५ अगस्त २०२३ तक सुबह ०८ बजे तक पन्ना जिले में ६६१.८७ मिमी. औसत वर्षाे दर्ज की गई है गत वर्ष इसी अवधि के दौरान ४४०.८ मिमी. औसत बारिश हुई थी। जिले के वर्षामापी केन्द्रों में तहसील अनुसार उक्त अवधि में जो कुल बारिश रिकार्ड हुई उसके अनुसार पन्ना तहसील में सर्वाधिक ७७६.४ मिमी. तथा शाहनगर तहसील में सबसे कम ४६९.८ मिमी. बारिश हुई है। अन्य तहसीलो में देवेन्द्रनगर में ७७४.६,मिमी., गुनौर में ६३३,अमानगंज ५९९.७, पवई में ७०१, सिमरिया में ७७३.८, रैपुरा मे ं६६१, अजयगढ में ६३७.५ मिमी., औसत बारिश रिकार्ड की गई है। गत २४ घंटे की अवधि ०४ अगस्त सुबह ०८ बजे से ०५ अगस्त की सुबह ०८ बजे अवधि में पन्ना तहसील में ३९.२, देवेन्द्रनगर में १८.२,गुनौर में ४७.०,अमानगंज में १६.८, पवई में १०.०,सिमरिया में १३.३, शाहनगर में १४.३,रैपुरा में १२.३, अजयगढ में १७.६मिमी. बारिश हुई है। २४ घंटे की अवधि में जिले में २०.९७ मिमी.औसत बारिश रिकार्ड की गई है।

Created On :   6 Aug 2023 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story