- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नशे से दूरी है जरूरी अभियान में...
Panna News: नशे से दूरी है जरूरी अभियान में पांच सौ महिलाओं व छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

- नशे से दूरी है जरूरी अभियान में पांच सौ महिलाओं व छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
- वित्तीय स्वसहायता समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक
Panna News: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी जनजागरूकता अभियान के तहत पन्ना पुलिस अधीक्षक साईकृष्ण एस थोटा के मार्गदर्शन में आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में कुल 500 से अधिक महिलाओं और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।
वित्तीय स्वसहायता समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक
आज सुबह पन्ना शहर के लवकुश वाटिका में एक भव्य नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वित्तीय स्वसहायता समूह की लगभग 500 महिला सदस्य उपस्थित थीं। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा ने उपस्थित सभी महिलाओं व पुरुषों को मध्य प्रदेश पुलिस के नशामुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशे से मुक्ति जीवन की शक्ति जैसे नारों के साथ नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित 500 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने नशा न करने की शपथ ली और हस्ताक्षर किए। थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए अपने घरों और परिवारों में इस संदेश को फैलाने का आग्रह किया।
शासकीय पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में छात्रों को मिली नशामुक्ति की सीख
अभियान के तहत दूसरा कार्यक्रम पन्ना कस्बा स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में आयोजित किया गया। यहां उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई और उन्हें अपने घर-परिवार के सदस्यों को इस अभियान का संदेश देने और नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताने के लिए प्रेरित किया। छात्रावास के सभी छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान का पूर्ण समर्थन किया। सभी छात्रों ने अपने गाँव और परिवार के किसी भी सदस्य को नशा न करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। पन्ना पुलिस का यह निरंतर प्रयास जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Created On :   28 July 2025 12:28 PM IST