- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा मण्डल गुनौर शक्ति केन्द्र की...
Panna News: भाजपा मण्डल गुनौर शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न

Panna News: गुनौर विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल गुनौर द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर शक्ति केंद्र सुगरहा की बैठक ग्राम रिछौड़ा में आज आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा संयोजक बृजेन्द्र खम्परिया, मंडल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बद्री पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी राजन पाठक, मंडल संयोजक राजेन्द्र चौबे, मंडल महामंत्री अनुज दिव्यांशु दहिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति दीपशिखा मिश्रा, बूथ अध्यक्ष बीएलए-२ महाराज सिंह यादव, पूर्व मंडल मंत्री राजेन्द्र पाठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अनुज उमेश प्रजापति, रामभगत पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
Created On :   10 Nov 2025 12:35 PM IST













