Panna News: वन विभाग पर ग्रामवासियों की ज़मीन पर अवैध कब्जे का आरोप

वन विभाग पर ग्रामवासियों की ज़मीन पर अवैध कब्जे का आरोप
  • जिले की अजयगढ़ तहसील के ग्राम छतैनी मजरा पिपराही
  • वन विभाग पर ग्रामवासियों की ज़मीन पर अवैध कब्जे का आरोप

Panna News: जिले की अजयगढ़ तहसील के ग्राम छतैनी मजरा पिपराही के ग्रामीणों ने वन विभाग पर उनकी पैतृक भूमि पर जबरन और बिना सूचना के कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पन्ना कलेक्टर को एक शिकायत पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। आज 25 जुलाई 2025 को कलेक्टर को दिए गए पत्र में ग्रामवासियों ने बताया कि वह पिछले 40-50 वर्षों से अपनी ज़मीन पर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं और खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी यह भूमि उनकी पुश्तैनी आबादी की ज़मीन है। शिकायत के अनुसार वन विभाग अब उनकी इस ज़मीन पर ज़बरदस्ती कब्ज़ा कर रहा है और उन्हें खेती करने से रोक रहा है। ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनकी ज़मीन उनसे छीन ली जाती है तो वह बेघर और बेरोजग़ार हो जाएंगे। जिससे उनके लिए जीवनयापन करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से अपील की है कि उनकी ज़मीन को अवैध रूप से बेचने या ज़बरन कब्ज़ा करने से रोका जाए और उन्हें अपनी ज़मीन पर खेती करने की अनुमति दी जाए। पत्र पर जयराम यादव, मान सिंह, संतोष कोरी, बबलू सहित कई अन्य ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं। यह मामला ग्रामीणों और वन विभाग के बीच भूमि विवाद को उजागर करता है जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई का इंतज़ार है।

Created On :   26 July 2025 12:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story