- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- रैपुरा में मुख्य मार्ग पर धडल्ले से...
Panna News: रैपुरा में मुख्य मार्ग पर धडल्ले से चल रही अवैध पत्थर खदान

- रैपुरा तहसील क्षेत्र में पत्थर का अवैध उत्खनन कोई नई बात नहीं
- रैपुरा में मुख्य मार्ग पर धडल्ले से चल रही अवैध पत्थर खदान
Panna News: रैपुरा तहसील क्षेत्र में पत्थर का अवैध उत्खनन कोई नई बात नहीं है। इन खदानों पर कभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ताजा मामला रैपुरा तहसील मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर भरवारा ग्राम पंचायत का है जहां मुख्य मार्ग से मात्र 200 मीटर दूर पत्थर की अवैध खदान चल रही है। मुख्य मार्ग पर दिन में ही उत्खनन का कार्य चलता रहता है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वेयरहाउस के पीछे तालाब के अंदर अवैध खदान चल रही है। जिसमें पत्थर एवं लगभग छ: फुट की सिल्ली खदान पर रखी मिलीं। आगे जाकर देखा तो रोड के किनारे अवैध रूप से कब्जाए गए खेत के चारों तरफ लगभग 500 मीटर में 6 फीट की पत्थरों की सिल्लियां बिछीं हुई मिली साथ ही मौके पर कई बोल्डर भी खेत में पडे मिले। रैपुरा क्षेत्र में यह एक मात्र खदान नहीं है। तहसील मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पन्ना मार्ग के आसपास कई खदानें अवैध रूप से चल रही है। पहले भी इन पत्थर की अवैध उत्खनन का मुद्दा उठाया था परंतु कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। सवाल यह है कि मुख्यालय के पास आखिर यह खदानें किसकी सह पर चलती हैं।
Created On :   31 Jan 2025 10:39 AM IST