Panna News: शाहनगर में एक दर्जन से अधिक विकासकार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

शाहनगर में एक दर्जन से अधिक विकासकार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन
  • आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर
  • दर्जन से अधिक विकासकार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

Panna News: आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अगस्त की शाम ०4 बजे पवई विधानसभा के विधायक प्रहलाद लोधी ने किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शाहनगर सरपंच मनोज जैन, शाहनगर भाजपा मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया, पत्रकारद्वय दीपक शर्मा, जितेन्द्र दुबे, पूर्व भाजपा मंङल अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूर्व प्राचार्य दामोदर तिवारी, मलखॉन सिंह यादव, बिसानी भाजपा सेक्टर मंङल अध्यक्ष जयप्रताप सिंह, भाजपा नेता सत्येन्द्र त्रिसौलिया, मनोज त्रिसौलिया, भाजपा नेत्री सुषमा सिंह, अशोक सोनी, सचिव एङवोकेट रघुनाथ चौबे सहित पंच एवं भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

पंचायत परिसर में निर्माण कार्यों में पंचायत पार्क, भगवान शिव की दिव्य प्रतिमा, रानी लक्ष्मी बाई शहीद स्मृति स्तंभ एवं पंचायत गेट का लोकार्पण विधायक श्री लोधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रहलाद लोधी ने कहा कि जिस तरीके से शाहनगर पंचायत के युवा सरपंच मनोज जैन एवं उनकी युगल जोङी सचिव कुलभूषण चतुर्वेदी ने एक नई सोच और नई उम्मीदों के साथ जो शाहनगर को आदर्श पंचायत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है उनका मैं धन्यवाद करता हूं। उक्त कार्यक्रम में शाहनगर पंचायत के मजरा टोला, धर्मपुरा की कृष्णा मंङल का कार्यकर्ताओं ने ०२ बजे से शाम ०4 बजे तक समा बांधा जिससे लोगों ने जमकर सराहना की।

Created On :   26 Aug 2025 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story