- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना के मिशनरी दादा हृदय आश्रम में...
Panna News: पन्ना के मिशनरी दादा हृदय आश्रम में केरल निवासी वृद्ध की फांसी से मौत

- पन्ना शहर स्थित सतना बेरियल के समीप मिशनरी संस्था द्वारा
- पन्ना के मिशनरी दादा हृदय आश्रम में केरल निवासी वृद्ध की फांसी से मौत
Panna News: पन्ना शहर स्थित सतना बेरियल के समीप मिशनरी संस्था द्वारा संचालित दादा हृदय आश्रम में रह रहे एक ६२ वर्षीय वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक राय एस. जोनसन पिता जोनशन डेविड उम्र ६२ वर्ष केरल राज्य के कोल्लम जिले के पुनाल्लूर वालाकोड का रहने वाला था। आश्रम के प्रबंधक संचालक बेबी यूबी के अनुसार रॉय एस जोनसन दिसम्बर २०२४ में पन्ना स्थित उनके आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों निराश्रितों और अनाथ लोगों की मदद व सेवा कार्य के लिए आकर रह रहे थे जिन्हेंं आश्रम में एक कमरा भी दिया गया था। दिनांक २२ अगस्त को सुबह करीब ०६ बजे आश्रम प्रबंधन से जुडे लोगों द्वारा वह जिस कमरे में रह रहा था कमरे की खिडकी से फांसी के फंदे से लटका देखा जिनकी मौत हो चुकी थी। आश्रम में फांसी लगाये जाने से वृद्ध की मौत हो जाने की घटना से हडकंप की स्थिति मच गई और घटना के संबंध में आश्रम के संचालक बेबी यूबी पिता बर्गीस यूडी उम्र ४७ वर्ष संचालक दादा हृदय आश्रम सतना बेरियल के पास पन्ना द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा मृतक के शव को संस्कार हेतु आश्रम प्रबंधन को सौंपा दिया गया। आश्रम संचालक बेबी यूबी ने बताया कि मृतक की परिजनों से सम्पर्क किया गया मृतक की बहिन जो कि यूके में है उनसे सम्पर्क हुआ जिन्होंने संस्कार में सम्मलित नहीं हो पाने और संस्कार करने की बात कही गई। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियो को दी गई और उनकी सहमति प्राप्त करते हुए धार्मिक परंपरा के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किए जाने की कार्रवाई की गई।
केरल राज्य में बस ट्रांसपोर्ट आफिसर पद से सेवानिवृत्त था मृतक
आश्रम के संचालक बेबी यूबी ने बताया कि मृतक रॉय एस जोनसन को लेकर जो जानकारी है उसके मुताबिक वह केरल राज्य में बस ट्रांसपोर्ट में सरकारी आफिसर के रूप में कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो गए थे। उसकी एक पत्नी व बेटा है जो कि यूएसए में रहते है। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं होने के चलते वह काफी समय से उनसे अलग हो गया था। मृतक नशे का आदी था जो कि धार्मिक संस्था से जुडकर ठीक हो गया था बहिन द्वारा की गई पहल पर वह पन्ना के आश्रम में आया था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी उसकी तबीयत खराब होने पर उसका पूर्व में सरकारी अस्पताल पन्ना में हमारे द्वारा इलाज भी करवाया गया था।
इनका कहना है
आश्रम संचालक की सूचना पर हमारे द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है मृतक की मौत अथवा आत्महत्या के घटनाक्रम पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आयेगें तदानुसार इस पर कार्रवाई की जायेगी।
रोहित मिश्रा, नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना
Created On :   25 Aug 2025 3:27 PM IST