- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- १०वीं एवं १२वीं बोर्ड परीक्षा में...
१०वीं एवं १२वीं बोर्ड परीक्षा में रायल पब्लिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

डिजिटल डेस्क, पन्ना। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा कक्षा १०वीं एवं १२वीं के घोषित परिणामों में शहर के रायल पब्लिक हायर सेकेण्डरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें छात्रा प्रिंसी पाण्डेय पुत्री दिवाकर पाण्डेय द्वारा कक्षा १०वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसी ने कुल ५०० में से ४८३ अंक प्राप्त करते हुए ९६.६ प्रतिशत अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढाया। विद्यालय प्राचार्य द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कक्षा १०वीं व १२वीं का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा।
इस प्रदर्शन पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रायें बधाई के पात्र हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों का भरपूर सहयोग छात्र-छात्राओं को मिला। घोषित नतीजों में कक्षा १०वीं में पलक गोस्वामी ९४ प्रतिशत, उदय पाण्डेय ९४.६ प्रतिशत, अंबिका साहू ९३.४ प्रतिशत, आदित्य द्विवेदी ९८ प्रतिशत अर्जित किए हैं। इसी प्रकार कक्षा १२वीं में शिखा पाण्डेय ने ८७.६ प्रतिशत, शुभम पटेल ८६.६ प्रतिशत, स्नेहा पाण्डेय ८५ प्रतिशत, कान्हा शर्मा ८४.८ प्रतिशत, रितु कुशवाहा ८३ प्रतिशत, मंशा शर्मा ८३ प्रतिशत, अभिषेक साहू ८३ प्रतिशत व प्रज्ञा पाण्डेय ने ८१.८ प्रतिशत अर्जित करते हुए विद्यालय का गौरव बढाया है।
पूर्वी पटैरिया ने दसवीं बोर्ड में ९५.४ प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की सफलता
पन्ना शहर के रायल पब्लिक स्कूल की छात्रा कुं् पूर्वी पटैरिया ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में ९५.४ प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए सफलता प्राप्त की है। कुं. पूर्वी को सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त हुई है वह जनपद पंचायत पन्ना में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के ब्लाक समन्वयक कपिल पटैरिया की पुत्री है। उनकी माता सुलेखा पटैरिया गृहणी है। छात्रा को मिली इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों सहित परिवार के लोगों, मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।
Created On :   27 May 2023 6:25 AM GMT